Jaya Kishori Motivational Speaker, आध्यात्मिक वक्ता और & Life Coach
Jaya Kishori Motivational Speaker दोस्तों, आपने जया किशोरी का नाम तो सुना ही होगा। जया किशोरी एक ऐसी साधारण महिला है जिन्होंने भक्ति की दुनिया में अपना एक अलग ही पहचान बनाया है।
देखा जाए तो बहुत ही कम आयु में लोगों को जीवन की सच्चाई और महत्व समझाने वाली जया किशोरी विश्व भर में प्रसिद्ध है। ये एक ऐसी महिला है जिन्होंने भजन, कीर्तन और कथा वाचन के जरिए लोगों के मन में अपनी जगह बनाया है।
Jaya Kishori Motivational Speaker
जया जी ने काफी कम उम्र में ही आध्यात्मिकता का ज्ञान ग्रहण कर लिया था। इसका अंदाजा आप इस प्रकार लगा सकते हैं कि आज के युग में जिस उम्र में बच्चे खेलते कूदते है
उस उम्र में ही Jaya Kishori Motivational Speaker जी ने अपने आप को भक्ति में लीन कर भगवान को सौंप दिया था। तो क्या आप भी विश्व भर में प्रसिद्ध जया किशोरी जी के जीवन परिचय के बारे में जानना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको लेख के अंत तक बने रहना है।
जया किशोरी ( Jaya Kishori Motivational Speaker )जी का जीवन परिचय – Overview
पूरा नाम – | जया शर्मा |
जन्म तिथि – | 13 जुलाई 1995 |
माता जी का नाम – | गीता देवी हरितपाल |
पिता जी का नाम – | राधे श्याम जी हरितपाल (शिव शंकर शर्मा) |
भाई-बहन – | चेतना शर्मा |
पेशा – | कथा वाचक |
जन्म स्थान – | सुजानगढ़, राजस्थान (भारत) |
जाति – | गौड़ ब्राह्मण |
वैवाहिक स्थिति – | अवैवाहित |
धर्म – | हिंदू |
जया किशोरी जी की शुरुआती जीवन –
जया जी का साल 1995 में 13 जुलाई को एक गौड़ ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनका जन्म सुजानगढ़, राजस्थान (भारत) में हुआ था।
Jaya Kishori Motivational Speaker के पिता का नाम शिव शंकर शर्मा और माता जी का नाम गीता देवी था। अपने भाई बहनों में जया किशोरी जी सबसे बड़ी थी। जया किशोरी जी का जन्म ही धार्मिक वातावरण में हुआ था और इनका पालन पोषण भी ऐसे ही माहौल में हुआ था।
शुरुआत से ही जया किशोरी जी के घर में धार्मिक वातावरण बना रहा है। यही कारण है कि जया किशोरी जी का मन भक्ति में लीन हो गया।
इन्हें भजन कीर्तन और गाना गाना और सुनना काफी पसंद है। इन्होंने केवल 9 वर्ष की उम्र में रामाष्ट्रकम, शिव पंचाक्षर स्त्रोत, शिव तांडव स्तोत्र, लिंगाष्ट्रकम, मधुराष्ट्रकम इत्यादि खुद गया है।
भक्ति में लीन होने के बावजूद इन्होंने पढ़ाई करना नहीं छोड़ा। जया किशोरी जी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई महादेवी बिड़ला वर्ल्ड अकादमी से प्राप्त किया है।
जिसके पश्चात इन्होंने अपनी B.COM की शिक्षा भवानीपुर गुजरात सोसायटी कॉलेज से प्राप्त किया है। तो क्या आप भी जया किशोरी के जीवन सफर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, यदि हां तो आगे के पोस्ट के साथ बने रहें।
जया किशोरी जी का जीवन सफर –
जया किशोरी जी जब केवल 6 वर्ष की थी तभी से वे कृष्ण भक्त बन चुकी थी और श्री कृष्ण भगवान जी की आराधना करती थी। इतनी छोटी उम्र से ही वे जन्माष्टमी के दिन खास तौर पर पूजा पाठ किया करती थी।
इसके साथ ही आपको यह जान कर आश्चर्य होगा कि जया किशोरी जी केवल 10 वर्ष की आयु में ही सुंदरकांड इस भजन को काफी अच्छी तरह से गया था।
जया किशोरी जी के सामाजिक कार्य –
जया किशोरी जी भजन कीर्तन और पूजा पाठ के अलावा सामाजिक कार्य भी किया करती है। जया किशोरी जी को भजन कीर्तन से जो पैसे प्राप्त होते है,
उस पैसे को वो उदयपुर की एक संस्था नारायण सेवा ट्रस्ट में दिया करती है। यह एक ऐसी संस्था है, जहां पर उन बच्चो की देख भाल की जाती है जो शरीर से अक्षम है। ऐसे बच्चो की यहां पर इलाज वगैरह कराई जाती है।
जया किशोरी जी ने इन भजनों को खुद गाया है –
- मां बाप को ना भूलना
- राधिका गौरी से
- सबसे ऊंची प्रेम सगाई
- गाड़ी में बैठा ले रे बाबा
- जगत के रंग क्या देखू
- इतनी खाकी करवावे ईगो काई लगे
- अच्युतम केसवाम कृष्ण दामोदरन
- कृष्ण गोविंद गोविंद गोपाल नंदलाल
- आज हरी आये विदुर घर
- लिंगाष्टकम मृत्युंजय जाप
- मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है।
जया किशोरी जी के पति कौन है ?
क्या आप सभी भी जया किशोरी जी के पति के बारे में जानना चाहते है, यदि हां तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं अभी तक जया किशोरी जी ने शादी नहीं किया है।
हालांकि, एक बार इंटरव्यू के दौरान इन्होंने कहा है कि मैं शादी तो करूंगी लेकिन अभी उसमे बहुत सारा टाइम है। इसके साथ ही इन्होंने यह भी कहा है कि शादी के पश्चात कथा कहना और घर संभालना बहुत ही मुश्किल होगी।
कहा जाता है की अभी जया किशोरी जी कथा नहीं छोड़ सकती है
जया किशोरी जी को मिली है ये अवार्ड –
क्या आप भी जया किशोरी जी को मिली अवार्ड के बारे में जानना चाहते है, यदि हां तो आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जया किशोरी जी अभी तक कई बड़े बड़े समारोह का हिस्सा बनी है।
देखा जाए तो जया किशोरी जी को यंग आइकन के रूप में देखा जाता है। इसके साथ ही इन्हें 18320 प्रबुद्ध लोगों द्वारा अध्यातम की कैटेगरी में रखा गया है।
निष्कर्ष –
आशा करता हूं कि आपको हमारा Jaya Kishori Motivational Speaker, Spiritual Orator & Life Coach का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैने आपको जया किशोरी के जीवन परिचय से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है।
उम्मीद है कि आप हमारे आज के इस पोस्ट से पूरी तरह से संतुष्ट होंगे। इसके साथ ही अगर आपको हमारा Jaya Kishori Biography in Hindi का यह पोस्ट पसंद आए, तो इसे शेयर करना ना भूलें।
साथ ही अगर आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आए तो इसे शेयर करना ना भूलें।
FAQ – Jaya Kishori Motivational Speaker
Q1. जया किशोरी जी का पूरा नाम क्या है ?
जया किशोरी जी का असल में नाम जया किशोरी नहीं बल्कि जया शर्मा है।
Q2. क्या जया किशोरी जी ने अभज तक शादी की है ?
जी नहीं जानकारी के मुताबिक अभी तक जया किशोरी जी ने शादी नही किया है।
#storybehindsuccess